Categories: Uncategorized

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट।

जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां महज कुछ अमरूद तोड़ने पर एक प्रवासी मासूम बच्ची को घर के अंदर सीढ़ियों की रेलिंग से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने का मामला उजागर हुआ है।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डरी-सहमी बच्ची रोते हुए लगातार “अंकल मुझे बचा लो” की गुहार लगाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहडाला गांव में एक पूर्व सैनिक ने बच्ची को अमरूद तोड़ते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्से में उसने बच्ची को जबरन अपने घर के भीतर खींच लिया और वहां सीढ़ियों की रेलिंग से उसके हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।घटना के दौरान स्थानीय निवासी रोहित जसवाल मौके से गुजर रहे थे। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर जब वे घर के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बच्ची को बांधकर रखा गया है। रोहित ने तुरंत साहस दिखाते हुए हस्तक्षेप किया, पूरी घटना का वीडियो बनाया और बच्ची को बंधन मुक्त करवाया। बाद में बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।वहीं, वीडियो वायरल होते ही ऊना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।इस घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

11 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

11 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

11 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

18 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

19 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago