Categories: Uncategorized

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट।

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले पक्ष में हरकीरत सिंह पुत्र मेजर दलजीत सिंह निवासी सेक्टर-42सी चंडीगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि 3 अप्रैल को वह दर्पण कुमार निवासी गांव व तहसील निरमंड जिला कुल्लू के साथ अपने दोस्त अभिषेक कटोच की जमीन पर लेबर के साथ कंटीली तार लगाने जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही वे गेट के पास पहुंचे, स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह और ऋषभ चौहान ने उनका रास्ता रोक लिया और डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष में मनमोहन सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव खालटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सड़क के नीचे उनकी पुश्तैनी जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेंद्र रावत ने 6 फुट रास्ते के लिए 12.50 लाख रुपए में सौदा किया था, लेकिन सड़क 12 से 14 फुट चौड़ी बना दी गई। इसके एवज में उन्हें केवल 5.50 लाख रुपए ही दिए गए और बाद में तय राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपए देने व पानी का बोर करवाने का वादा भी पूरा नहीं किया गया।मनमोहन सिंह के अनुसार, उन्होंने पशुओं की सुरक्षा के लिए सड़क पर गेट लगाया था। 3 अप्रैल को जब वह गऊशाला गए थे तो एक गाड़ी में हरकीरत सिंह, दर्पण सिंह और लेबर मौके पर पहुंचे। कागजात पूछने पर उन्होंने 11 लाख रुपए देने की बात कही और जबरन गेट के अंदर घुसकर उन पर और उनके बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

11 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

11 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

11 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

18 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

19 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago