मुख्य समाचार

सोलन : भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल द्वारा प्रदेश में वर्तमान सरकार द्वारा हिम केयर योजना को बंद करने पर कड़ी निदा

सोलन(कमल जीत/सवांददाता),

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार द्वारा हिम केयर योजना को बंद करना हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल इस कि कड़ी निदा करता है |मदन ठाकुर अध्यक्ष भाजपा मंडल सोलन ने कहा कि मोदी की सरकार ने स्वास्थ्य की दृष्टि से भारत मे बहुत बड़ा काम किया है | साढ़े 12 करोड़ लोगों के जो गरीब है उनके आयुष मान कार्ड बनाए है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सरकार के समय जय राम ठाकुर के समय हिमाचल प्रदेश में आयुष मान कार्ड बनने के बाद जो लोग रह गए थे उन्हें जय राम ठाकुर की सरकार ने हिम केयर योजना के तहत उनके कार्ड बनाए और उनको पांच लाख रुपए की सुविधा इलाज के लिए दी गई उस योजना को वर्तमान सरकार द्वारा बंद किया गया है ये बहुत ही निदनीय है। हिमाचल प्रदेश में 292 अस्पताल ऐसे है जिनमे हिम केयर कार्ड की सुविधा दी जा रही है | इनमें 141 निजी अस्पताल भी है। वही अब भी राज्य सरकार पर के ऊपर तीन सौ सत्तर करोड़ की देनदारी है। मदन ठाकुर अध्यक्ष भाजपा मंडल सोलन ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के समय पहली जनवरी 2019 को इस योजना को शुरू किया गया था | लोगो को इस कार्ड से इलाज करवाने में काफी सुविधा हो रही थी। उन्होंने वर्तमान सरकार से मांग की है, यदि समय रहते इस निर्णय को सुखु सरकार वापिस नही लेती है तो भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी व सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी |

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीते कल गश्त …

9 hours ago

परवाणू के समाज सेवी सतीश बेरी को मिली जमानत

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू में टेंडर व कोटेशन अनियमितता से जुड़े मामले में…

9 hours ago

पांवटा साहिब में 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

12 hours ago

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठकऊना,…

16 hours ago

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

1 day ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

1 day ago