शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
शिमला के पुराना बस अड्डा के साथ गुरुद्वारा के समीप फिर से भूस्खलन की घटना सामने आई लेकिन किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है और यातायात भी सुचारू रूप से चला हुआ है। जिलाधीश शिमला अनुपम कश्यप ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिये।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज और उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता ने मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से रिपोर्ट ली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा धंसे क्षेत्र को तारपोलिन से ढक दिया गया है और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। अनुपम कश्यप ने बताया लोक निर्माण विभाग को सभी एहतियात बरतने और मरम्मत कार्य जल्द ही पूर्ण के निर्देश दिए गए हैं।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…