मुख्य समाचार

शिमला : गोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान।

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है। कारगिल युद्ध में प्रदेश के कई वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति इस देश की माटी के लिए दी है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर हम उन सभी वीर जवानो को नमन करते है और याद करते है जिन्होंने अपने प्राण इस देश की रक्षा के लिए समर्पित किए है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर हम जहाँ एक और किसी व्यक्ति की जान बचाते है वही अपनी आत्मा को भी संतुष्टि प्राप्त करते है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर गोकुल बुटेल ने स्वयं भी रक्तदान किया। प्रधान सलाहकार ने इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमे 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया गोकुल बुटेल ने आज अंग एवं ऊतक दान की शपथ भी ली। रक्तदान शिविर में सोटो (स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन)  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला ने अपना स्टाल स्थापित किया है जहाँ प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी ने मरणोपरांत अंग एवं ऊतक दान करने के लिए शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि अंग एवं ऊतक दान एक महान कार्य है जो हमे मृत्यु के बाद कई जिंदगियां बचाने का अवसर देता है। इस अवसर पर पार्षद उमंग बंगा, शीनम कटारिया, इनर व्हील क्लब शिमला के प्रधान रेनू बुटेल, सचिव सोनिया अरोड़ा, नगर निगम आयुक्त भूपेंदर अत्री, तहसीलदार शिमला शहरी अपूर्व शर्मा, क्लब से नविता नाग, नवनीत कौर विर्दी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

6 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

9 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago