मुख्य समाचार

सिरमौर : नोहराधार बना सिरमौर का आठवां क्रीड़ा जॉन

ददाहू(हेमंत चौहान/सवांददाता),

जिला विद्यालय क्रीड़ा संघ अध्यक्ष एवम शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर ने आज जिला सिरमौर के 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र एवम छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिताओं के लिए संगड़ाह खंड के 21 उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को शामिल कर नोहरा धार में जिला के आठवें क्रीड़ा जॉन की अधिसूचना जारी कर दी है । लंबे समय से विकट परिस्थितियों तथा दूर दराज का क्षेत्र होने के नाते स्थानीय पंचायत समिति, जिला परिषद तथा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि अलग जोन की मांग कर रहे थे। इस अधिसूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा मधु पुंडीर तथा हिमांशु ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, बृज ठाकुर,महिपाल, यशपाल ठाकुर,शशि पाल चौहान आदि ने उपाध्यक्ष विधानसभा तथा स्थानीय विधायक विनय कुमार , उच्च शिक्षा निदेशक अजीत चौहान, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी गुरदयाल सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रीड़ा संघ नरेंद्र नेगी जिला क्रीड़ा संघ के सभी सदस्यों तथा संगड़ाह शिक्षा खंड परियोजना अधिकारी एवम प्रधानाचार्य हृदय राम शर्मा का आभार व्यक्त किया। पंचायत समिति संगड़ाह अध्यक्ष तेजेंद्र कमल, नोहरा धार वार्ड से जिला परिषद सदस्य पृथ्वी राज चौहान , ग्राम पंचायत भवाई , नोहरा धार, घुंडूरी, सेर तंदुला, देवामानल, पुन्नरधार, से लेकर लाना चेता तक के सभी ग्राम पंचायत प्रधानों ने भी इसी सत्र से इस अलग जोन को बनाए जाने के लिए उप निदेशक उच्च शिक्षा अजीत चौहान तथा सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों के साथ माननीय उपाध्यक्ष विधान सभा विनय कुमार का धन्यवाद किया तथा आशा व्यक्त किया कि इस जॉन के अलग होने से ग्रामीण क्षेत्र की अधिक से अधिक प्रतिभाओं को खेल प्रतियोगिताओं में अपने हुनर तथा प्रतिभा को उजागर करने के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

13 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

15 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

16 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

19 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

19 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

19 hours ago