मुख्य समाचार

सिरमौर : अनुसूचित जाति सेल के जिला उपाध्यक्ष बने हरिदास बनोल्टा और पच्छाद के ,अध्यक्ष बने दिलावर सिंह।

राजगढ़(निशेष शर्मा/ संवाददाता)
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने पच्छाद अनुसूचित जाति सेल के नए मुखिया के रूप मे राजगढ़ की दीदग पंचायत के दिलावर सिंह को तैनात किया है। जबकि जिला सिरमौर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मे राजगढ़ के ही रासुमांदर क्षेत्र की कोटि पधोग पंचायत के पूर्व प्रधान हरिदास बनोल्टा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अनुसूचित जाति काँग्रेस के महासचिव चैत राम चौहान के द्वारा इसकी अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित नंदा की संतुती के उपरांत दोनों न्युक्तियाँ दीं गई है। उधर दोनों न्युक्तियों के बाद पच्छाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को बधाई दीं है व प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं का आभार प्रकट किया है। वही दूसरी ओर दोनों नेताओं ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, जिला अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का उनकी न्युक्ति के लिए आभार प्रकट किया है.

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन हिंसक झड़प पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पथराव मामले में दोनों पक्षों के 11 गिरफ्तार; आज कोर्ट में होगी पेशी

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए…

7 hours ago

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, शोघी में टैक्सी की तलाशी के दौरान मिली नशे की खेप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 29 अक्टूबर तक धारा 163 लागू; रैली-प्रदर्शन पर रोक

संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…

1 day ago

राजगढ़ के मयोग गांव में युवक और महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक…

2 days ago

नाहन में वाल्मीकि जयंती जुलूस का रूट बदलने पर SDM को धमकी, मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 37 मिनट पर…

3 days ago

राजगढ़ डिटेक्शन सेल की कार्रवाई, 9.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन सेल…

3 days ago