निशेष शर्मा राजगढ़
जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन सेल राजगढ़ की पुलिस टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम गश्त के दौरान दाड़ो देवरिया क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोटला बड़ोग निवासी अंशु मोटरसाइकिल नंबर HP-16AA-1774 पर सोलन से कोटला बड़ोग की ओर आ रहा है और उसके पास हेरोइन (चिट्टा) है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है।मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 37 मिनट पर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वाहन के चालान के नाम पर साइबर…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के ददाहू बाजार में एक युवक के साथ मारपीट करने का…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के फागू में युवक और उसकी मां के…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन स्थित वाल्मीकि चौक पर गेट लगाने को…
ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…