मुख्य समाचार

शिमला : उपायुक्त ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में बैडमिंटन एसोसिएशन शिमला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर -11, अंडर -13,  अंडर -15, अंडर -17,अंडर -19 एवं सीनियर वर्ग के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हम सब के जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। हम सभी को किसी न किसी रूप में खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें प्रोत्साहित करना हमारी जिम्मेदारी है ताकि आगे जाकर वह हमारे देश तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सके।उन्होंने सभी खिलाडियों से कहा कि वह खेल भावना से खेले तथा हर खिलाडी को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़िओं को नशे से दूर रहने का भी आग्रह किया ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने खेल आयोजन के लिए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारिओं को बधाई भी दी। इसके उपरांत उपायुक्त ने खेल परिसर में ताइक्वांडो, बॉक्सिंग एवं टेबल टेनिस के खिलाड़िओं से भी मिले तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डीएसओ अनुराग वर्मा, एसोसिएशन के संरक्षक बलवंत झौटा, अध्यक्ष चंद्र शेखर तुर्की, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

17 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago