मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत जड़ोल क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की की मां ने शिकायत पत्र दर्ज कराया है कि बीते 19 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी सुंदरनगर स्थित कंप्यूटर सेंटर में सुबह घर से आई थी। वहीं जब उसकी बेटी शाम तक घर नहीं पहुंची तो उसकी बेटी ने फोन नहीं उठाया। इसके उपरांत मोबाईल फोन बंद हो गया। परिजनों ने नाबालिगा को परिजनों और अन्य जगहों पर ढूढंने की कोशिश की गई। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। इस पर लापता नाबालिग लड़की की माता के शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस थाना सुंदरनगर में एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लड़की को ढूंढने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…
संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक…
ब्यूरो रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 37 मिनट पर…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन सेल…