Categories: Uncategorized

नाहन हिंसक झड़प पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पथराव मामले में दोनों पक्षों के 11 गिरफ्तार; आज कोर्ट में होगी पेशी

ब्यूरो रिपोर्ट

नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए विवाद, पथराव और हिंसक झड़प के मामले में सिरमौर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था, जिन्हें आज 28 अक्टूबर को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।घटना के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग और पुलिस कर्मी घायल हुए थे। वहीं, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नाहन पुलिस ने जांच तेज करते हुए घटना में संलिप्त पाए गए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में बाल्मीकि मोहल्ला नाहन निवासी वासु (37), शिवराज (29), विद्यासागर उर्फ राहुल (31), आर्यन (19) और आर्यवीर उर्फ आदि शामिल हैं। इसके अलावा गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बादल (24), कुलविंद्र सिंह उर्फ खोजु (24), सुखविंद्र सिंह उर्फ गप्पू (21), गुरजीत सिंह उर्फ गुज्जू (27), तेजपाल सिंह उर्फ तेजू (19) और सोहन सिंह (21) को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना से संबंधित उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।जिला सिरमौर पुलिस ने आम जनता से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने तथा किसी भी अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने का आग्रह किया है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, शोघी में टैक्सी की तलाशी के दौरान मिली नशे की खेप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

20 hours ago

नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 29 अक्टूबर तक धारा 163 लागू; रैली-प्रदर्शन पर रोक

संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…

1 day ago

राजगढ़ के मयोग गांव में युवक और महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक…

2 days ago

नाहन में वाल्मीकि जयंती जुलूस का रूट बदलने पर SDM को धमकी, मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 37 मिनट पर…

3 days ago

राजगढ़ डिटेक्शन सेल की कार्रवाई, 9.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन सेल…

3 days ago

कुल्लू में फर्जी चालान लिंक से 6.87 लाख की साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वाहन के चालान के नाम पर साइबर…

4 days ago