मुख्य समाचार

ददाहू में हाटी बैठक का आयोजन

ददाहू ( हेमंत चौहान/संवाददाता),

हाटी तहसील समिति ददाहू की बैठक केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमित चंद कमल की अध्यक्षता में की गई । जिसमें सर्वप्रथम हाटी योद्धा स्वर्गीय कल्याण सिंह ठाकुर के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया।तथा उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। तत्पश्चात कमेटी के कार्यों की समीक्षा की गई व केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमित चंद कमल द्वारा उच्च न्यायालय में चल रहे शेड्यूल्ड ट्राइब के खिलाफ केस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सर्वसम्मति से समिति के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां की गई जिसमें देवीराम शर्मा उपाध्यक्ष, कैलाश ठाकुर कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर सूर्या, अनिल ठाकुर को सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त हर पंचायत से दो-दो समन्वयक नियुक्त किए गए।जिनका कार्य पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन करना तथा उच्च न्यायालय के केस संबंधी फंड एकत्रित करना है। साथ ही हाटी समिति तहसील ददाहू की भाट कमेटी का भी गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष देवी राम शर्मा को बनाया गया। बैठक में विशेष रूप से तहसील हाटी समिति ददाहू के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर, महासचिव कुलदीप सिंह ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर ,सुरेंद्र ठाकुर, अनिल ठाकुर कैलाश ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

14 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

17 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

20 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

20 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

20 hours ago