मुख्य समाचार

पटवार वृत्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बैठक आयोजित

शिमला (विकास शर्मा /ब्यूरो चीफ),

रविवार को जिला शिमला के पंचायत भवन में जिला शिमला द्वारा राजस्व विभाग पटवार वृत्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया! य़ह बैठक की जिला शिमला के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार की अध्यक्षता में की गयी! प्रदेश मे विभिन्न पटवार वृत्त में अंशकालिक कर्मचारी के पद पर सेवाएं देने के पश्चात 6 जिलों के कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी की नीति में आए जिसके लिए सभी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार का बहुत आभार जताया! इस बैठक मे तीन जिले जो कि इस नीति के अधीन आए जिसमें शिमला, सोलन और चंबा आदि जिलों ने बढ़ चड कर भाग लिया तथा इस बैठक मे सर्व सम्मति प्रदेश कार्यकारिणी का निर्माण किया गया! इस बैठक मे निर्णय लिया गया कि जो जिले किसी कारण बंश इस तरह बैठक मे सम्मिलित नहीं हो पाए प्रदेश कार्यकारिणी उन्हें भी जल्द ही इस कार्यकारिणी में सम्मिलित करेगी!इस बैठक मे सर्वसम्मति से मुकेश ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष , भास्कर चंद्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक, कमल सौहटा को उपाध्यक्ष, सुरेश पोशेटा को महासचिव, किशेर चुन्टा को संयुक्त सचिव, अमन मेहता, हितेश ठाकुर, चतर सिंह को सचिव , अतुल चौहान को कोषाध्यक्ष , देविन्दर कुमार को संगठन मंत्री, संजीव कौल को प्रैस सचिव, आशीष गौतम, अंकुश शर्मा, विक्रांत, हेमा नन्द को सदस्य चुना गया

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में कांग्रेस की जोन कोऑर्डिनेटर बैठक आयोजित, राजा वीरभद्र सिंह व सदानंद को दी श्रद्धांजलि

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी की जोन…

4 hours ago

रेणुका जी बांध परियोजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित 04 गृह विहीन परिवारों की सूची अधिसूचित -उपायुक्त

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन 08 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने…

6 hours ago

10वीं में 666 अंक लाने वाले कनिष्क ठाकुर बने एक दिन के एसडीएम भरमौर

भरमौर ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जनजातीय उपमंडल भरमौर के मेधावी छात्र कनिष्क ठाकुर…

9 hours ago

दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, बिलासपुर में दहशत

ब्यूरो रिपोर्ट। बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा…

11 hours ago

गर्भवती पत्नी से पहले उजड़ गया सुहाग, चंबा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है।…

12 hours ago

मनाली में पुलिस का बड़ा एक्शन, किराए के कमरे से 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के 4 आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में नशे के खिलाफ…

1 day ago