मुख्य समाचार

शिमला : खलग विद्यालय में भरे जाएंगे संगीत एवं रसायन विज्ञान के खाली पद – विक्रमादित्य सिंह

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग (जुब्बड़हट्टी) में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 (कन्या) खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 20 विद्यालय की लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का समापन 15 जुलाई को होगा। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी दृष्टि से सभी को खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय को हर दृष्टि से बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि आने वाले समय में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन यहां हो सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि विद्यालय के खेल मैदान का विस्तार किया जायेगा ताकि यहां के छात्रों को खेल गतिविधियों के लिए अच्छा खेल मैदान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सांस्कृतिक आयोजन के लिए स्टेज की आवश्यकता है। उन्होंने प्राक्कलन अनुरूप सारे पैसों का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की पोशाक एवं वाद्य यंत्रों के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति को 25 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विद्यालय में संगीत एवं रसायन विज्ञान के पद खाली है जिनको जल्द भरा जाएगा। उन्होंने विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए भी कुछ राशि जारी करने को कहा। कार्यक्रम के उपरांत खलग में निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव कांग्रेस कमेटी चन्द्र शेखर शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व निदेशक एचपीएसआईडीसी प्रमोद शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव कविता कंवर, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला, अतिरिक्त महाधिवक्ता दिवाकर दत्त शर्मा, पार्षद मोनिका, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान सुनील कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश ठाकुर, समन्वयक एमडी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

4 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

10 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

10 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

10 hours ago