मुख्य समाचार

शिमला : फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत भोंट में बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

सामुदायिक चिकित्सा विभाग-परिवार दत्तक कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भोंट में बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। बहु विशेषज्ञ जांच शिविर में लाभार्थियों को आंतरिक औषधि चिकित्सा विशेषज्ञ, शिशु रोग चिकित्सा विशेषज्ञ, महिला रोग चिकित्सा विशेषज्ञ और नेत्र रोग चिकित्सा विशेषज्ञ सुविधाओं के साथ निःशुल्क रक्त जांच, मधुमेह व उच्च रक्तचाप जांच और स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध करवाया गया। शिविर में कुल 78 लाभार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से 52 लाभार्थियों ने आंतरिक औषधि चिकित्सा विशेषज्ञ, 07 लाभार्थियों ने शिशु रोग चिकित्सा विशेषज्ञ, 06  लाभार्थियो ने महिला रोग चिकित्सा विशेषज्ञ और 13 लाभार्थियों ने नेत्र रोग चिकित्सा विशेषज्ञ सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 124 रक्त जांच की गई और 03 मधुमेह, 01 उच्च रक्तचाप और 07 लोगों ने खून में हीमोग्लोबिन की कमी (एनीमिया) की जांच जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया। विभागाध्यक्ष डॉ. अनमोल गुप्ता ने एनएमसी के फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गत दिनों आईजीएमसी शिमला के एमबीबीएस प्रशिक्षु चिकित्सकों ने घर-घर जाकर परिवार आकलन (सर्वे) को सफलता का अमलीजामा पहनाया है, जिसमें टूड के 22 परिवार, रज्ञान के 35, कमयाना के 21 परिवार, मनाव के 26 और भोंट के 19 परिवार परिवार दत्तक कार्यक्रम में पंजीकृत किए गए।  इनमें 315 परिवार सदस्यों की रक्तचाप जांच, 324 की मधुमेह जांच और 330 की हेमोग्लोबिन जांच की गई, जिसमे उच्च रक्तचाप के 15 लाभार्थी, मधुमेह के 05 और खून मे हीमोग्लोबिन की कमी की 46 लाभार्थी उपयुक्त जांच हेतु चिन्हित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईजीएमसी शिमला डॉ. सीता ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान भोंट चंद्र कांता, आचार्य डॉ. अनिता ठाकुर, डॉ. विनय जिस्टू, सह आचार्य डॉ. नरेंद्र महाजन, डॉ. विजय बरवाल, डॉ. प्रेम, डॉ. आरुषि, डॉ. अक्षी सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

8 hours ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

11 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

21 hours ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

21 hours ago

बिना FASTag टोल देना पड़ेगा महंगा, 10 अप्रैल से UPI भुगतान पर 25% अतिरिक्त शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…

22 hours ago

हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल तैयार! 20 अप्रैल के आसपास हो सकती है घोषणा, तीन चरणों में होंगे चुनाव

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो…

22 hours ago