मुख्य समाचार

शिमला : 03 से 09 सितम्बर के मध्य होगा अग्निवीर सेना भर्ती का आयोजन

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सी.ई.ई.) पास किए उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती का आयोजन 03 सितम्बर से 09 सितम्बर, 2024 के मध्य किया जाएगा। यह जानकारी भर्ती निदेशक शिमला ने दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवार अपने सिविल दस्तावेजों के सत्यापन जैसे कि दसवी एवं बारहवीं पास की अंकतालिका, मूल निवास स्थायी प्रमाणपत्र, डोगरा/माइनॉरिटी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी हुआ) एवं एन.सी.सी, खेल प्रमाणपत्र अवश्य साथ लाएं। भर्ती निदेशक ने कहा कि अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता और मापदंड से होकर गुजरना होगा। शारीरिक दक्षता और मापदंड के तहत उम्मीदवारों को 05 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होगा। इसके लिए कुल 60 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके उपरांत उम्मीदवारों को 10 पुल अप्स करने होंगे और इसके लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को 09 फीट लम्बी छलांग और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट भी पास करना होगा। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार 1.6 किलोमीटर दौड़ को 05 मिनट 45 सेकंड के न्यूनतम समय में पास करेंगे, वही उम्मीदवार भर्ती रैली के अगले चरण के लिए चयनित होंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक अधिसूचना अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उम्मीदवारों के मोबाइल पर एस.एम.एस. या उनके पंजीकृत ईमेल आई.डी. पर भी भेजी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

16 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago