मुख्य समाचार

मंडी : सुंदरनगर में घर में घुसे अज्ञात चोर, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ,

मंडी(नितेश सैनी/सवांददाता),

मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है | पुलिस की लाख कोशिशो के बावजूद भी इन पर लगाम लगाना मुश्किल हो चुका है। ताजा मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत जरल गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए का सोना चांदी के साथ कैश उड़ा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जुगाहन के जरल गांव में प्रेम चौधरी के घर पर चोरों ने देर रात सेंध लगा लाखों रुपए का सोना और चांदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्रेम चौधरी की पत्नी रात को घर पर अकेली थी और परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। जब प्रेम चौधरी की पत्नी सुबह 4:30 बजे उठी तो कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक पाया। बाहर आकर देखा तो कमरे की ग्रिल उखड़ी पड़ी थी और अंदर रखा पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच की गई तो अलमारी में रखें करीब 5 लाख 70 हजार रुपए के गहने और 11 हजार रुपए की नगदी गायब पाई गई। वही, मौका पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और चोर को पकड़ने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

16 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago