मुख्य समाचार

शिमला : महीने में दो बार होगा हाइड्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण – अनुपम कश्यप

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला में संचालित हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा मानकों को लेकर जिलाधीश अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधीश ने उपमंडल दंडाधिकारियों को आदेश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में संचालित हाइड्रो प्रोजेक्ट्स का महीने में दो बार अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें और इसकी मासिक रिपोर्ट जिलाधीश कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। जिलाधीश ने कहा कि जो हाइड्रो प्रोजेक्ट चल रहे है, उनमें सुरक्षा मानकों की अनुपालना होना बहुत ही अनिवार्य है। यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा तो प्रभावित नहीं हो रही है। प्रोजेक्ट के प्रभावितों को मिलने वाले लाभ के भुगतान में देरी न हो।
बैठक में स्टेक होल्डर ने अपनी समस्याएं भी प्रशासन के समक्ष रखी जिसकी वजह से प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। जिलाधीश ने अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) को आदेश दिए है कि सभी एसडीएम को नियमित हाइड्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित करने के बारे में प्रारूप बनाकर जारी किया जाए। जिलाधीश ने सभी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों से अपील की है कि किसी एक सरकारी स्कूल को गोद लेने की दिशा में कदम उठाए ताकि समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़े। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों को प्रोजेक्ट के बारे में एक्सपोजर विजिट करवाकर जागरूक करें। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा, एसडीएम शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, एसडीएम कुमारसैन कृष्ण शर्मा सहित हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के स्टेक होल्डर भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

25 minutes ago

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

17 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

20 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

23 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

23 hours ago