मुख्य समाचार

ज्योति सहायता समूह तराकड़ा ने की गांव की सफाई, जारी रहेगा सफाई अभियान

कुल्लू (पूजा ठाकुर),

जिला कुल्लू मुख्यालय के बाम तट स्थित लगते गांव तराकड़ा के महिला मण्डल की सदस्यों ने गांव तथा एनएच के आसपास लगती क्षेत्र में सफाई अभियान का शुभारंभ किया किया। यह जानकारी ज्योति सहायता समूह तराकड़ा की प्रधान मीना ने दी। ज्योति सहायता समूह तराकड़ा की प्रधान मीना ने बताया कि उनका गांव फोरलेन हाइवे के साथ लगता है, जिस कारण गाड़ियों की आवाजाही होने से लोग सड़क पर ही कूड़ा-कर्कट फैंकते हैं। काफी समय से सफाई न हो पाने के कारण फोरलेन के दोनों और कूड़े के ढेर लगे हैं, इससे यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर ग्रहण-सा लग गया है। इसलिए महिला मण्डल समय-समय पर सफाई अभियान को अंजाम देता रहता है। उन्होंने कहा कि महिला मण्डल की प्रत्येक सदस्य सफाई तथा स्वास्थ्य को लेकर सजग हैं, इसलिए उनका महिला मण्डल तराकड़ा ही नहीं बल्कि पूरे बाम तक (जिया से लेकर रामशिला तक) की सफाई करेगा। इस अभियान में उनका महिला मण्डल अन्य महिला मण्डलों को भी जोड़ने का प्रयास करेगा। इस दौरान महिला मण्डल की सदस्यों में लता देवी, उषा देवी, टीना, किरना, पूनम, चम्पा, इंद्रा देवी व कुब्ज़ा देवी भी मौजूद थीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago