मुख्य समाचार

कुल्लू : कुल्लू में खोला जाए मेडिकल कॉलेज: छविंद्र ठाकुर

कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता छवीन्द्र ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कुल्लू-मनाली के मध्य एक मेडिकल कॉलेज व मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान कुल्लू, लौहल तथा पांगी शेष विश्व से कट सी जाती हैं। कुल्लू से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा भी बरसात के दौरान ठप्प हो जाती हैं, ऐसे में आपातकाल में मरीजों को मंडी व प्रदेश के बाहर ले जाना कठिन हो जाता है। ठाकुर ने पत्र में लिखा है कि मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के निर्माण हेतु कुल्लू व मनाली के बीच भले ही निजी भूमि अधिग्रहण की ज़रूरत पड़े तो कर ली जाए ताकि बरसात के दौरान व आपात स्थिति में कुल्लू, मनाली, लौहल तथा पांगी घाटियों के लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने पत्र की प्रति केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा व सांसद कंगना रणौत को भी सूचनार्थ व आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजीं हैं। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर भी इस मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा तथा सांसद कंगना रनौत से भी मिलेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

11 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

14 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

17 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

17 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

17 hours ago