मुख्य समाचार

शिमला : जिला स्तरीय इंटर एजेंसी समूह की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय इंटर एंजेंसी समूह की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर आपदा जोखिम में कमी लाना है। इसके साथ-साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को व्यवस्थित कर एक साथ काम करने की संस्कृति को बढ़ावा देना भी समिति का ध्येय है। उन्होंने कहा कि बरसात के मद्देनज़र आपदा जोखिम के लिए हम सभी को समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आपदा की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी गैर सरकारी संगठनों का राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहता है और इस स्थिति में सभी एनजीओ को अपने स्वयंसेवकों की सूची तैयार करना आवश्यक रहेगा ताकि आपदा के समय उनकी सेवाएं ली जा सके। अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला की विस्तृत भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र में वालंटियर की आवश्यकता रहेगी ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर आपदा के समय इन स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जा सके। उपायुक्त ने सभी गैर सरकारी संगठनों से 12 जुलाई, 2024 से पूर्व वालंटियर की सूची तैयार करने का आग्रह किया, जो आपदा के समय अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि वालंटियर की सूची उपलब्ध होने के उपरांत जुलाई माह के अंत तक सभी लोगों के प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आपदा के समय संसाधनों का होना अत्यंत आवश्यक है ताकि किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने में सक्षम हो सके। बैठक में लेफ्टिनेंट कर्नल सतेन्द्र किन्हा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा, कमांडेंट तीसरी बटालियन नविता शर्मा सहित गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

33 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

1 hour ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

4 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

4 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

4 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago