मुख्य समाचार

8 महीने बाद भी नहीं निकल पाया टी जी टी शास्त्री प्रक्रिया का परिणाम।

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)

हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग में प्रस्तावित शास्त्री अध्यापकों के रिक्त पदों की भर्ती हेतु बैचवाइज काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा हुए लगभग 8 महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक शास्त्री भर्ती प्रक्रिया का परिणाम सरकार तथा विभाग द्वारा घोषित नहीं हो पाया है,जबकि चुनाव आयोग से भी विभाग को अनुमति मिल चुकी है परन्तु विभाग की ओर से फिर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है जिसके कारण शास्त्री भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित बेरोजगार टी जी टी शास्त्री अभ्यर्थियों में रोष पनप रहा है। भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हुए शास्त्री अभ्यार्थियों ने सरकार से यह अनुरोध किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के परिणाम को जल्द से जल्द घोषित करके उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाए। गौरतलब है की टी जी टी शास्त्री भर्ती प्रक्रिया को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में केस चल रहा है लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक सरकार की ओर से कोई जबाब देही नहीं हुई है ओर इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कोई विशेष निर्णय सामने नहीं आया है, जिसके कारण टी जी टी शास्त्री अभ्यार्थी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और अभ्यार्थियों में दिन प्रतिदिन मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है । शास्त्री अभ्यर्थियों में कमल शर्मा, सातपाल ठाकुर, डिम्पल,राकेश,जगजीत,मनोज शर्मा, सुधीर शर्मा,सुरेश,शिव,अमित, आशीष, अनिरुद्ध, कमल शर्मा इत्यादि अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने एनसीटीई के नियमों के तहत इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था तथा एन सी टी ई के नियम अनुसार वे सब अपनी इस पद हेतु योग्यता को पूरा करते हैं, इसलिए इस भर्ती से संबंधित केस में उचित निर्णय लेकर योग्य अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान कर दी जानी चाहिए लेकिन अभी तक इस विषय में सरकार तथा विभाग असफल रहे हैं। साथ ही साथ अभ्यर्थियों में रोजगार न मिलने के कारण दिन प्रतिदिन मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। सभी अभ्यर्थियों ने सरकार से शिक्षाविभाग से तथा माननीय उच्च न्यायालय से यह अनुरोध किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द इस पर उचित निर्णय लिया जाए ताकि सभी बेरोजगार प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को इसमें राहत मिल सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाबालिग लड़के के लापता होने पर पुलिस थाना चिड़गांव में एफआईआर दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के लापता होने…

3 hours ago

संगड़ाह में पुलिस ने 60 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

4 hours ago

पाँवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद किये नशीले कैप्सूल व गोलियां

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

4 hours ago

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

1 day ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

1 day ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

1 day ago