मुख्य समाचार

शिमला : प्रदेश में अंगदान जन जागरूकता अभियान शुरू

शिमला : (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

देश में अंगदान जन जागरूकता अभियान 1 जुलाई 2024 से शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश की ओर से लोगों को अंगदान के प्रति जानकारी उपलब्ध करवाने और इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए विभिन्न जागरूकता शिविर आयोजित करवाए जाएंगे। यह जागरूकता अभियान यह जागरूकता अभियान आगामी 3 अगस्त यानी इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे तक चलेगा। इसके तहत विभिन्न शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थानों में सोटो की टीम अंगदान करने व शपथ पत्र भरने के लिए प्रेरित करेगी। इस अभियान के तहत साइक्लिंग, स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, रैली, फेस पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य गतिविधियों के जरिए जन जन तक अंगदान का लाभ समझाया जाएगा। सोटो के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. शोमिन धीमान ने बताया कि सोटो की ओर से हर साल की भांति इस साल भी अंगदान माह मनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ मिलकर अंगदान से संबंधित भ्रांतियां को दूर करने में सहायक बने ताकि अंगदान के जरिए अधिक से अधिक लोगों के जीवन बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक ब्रेन स्टेम डेड व्यक्ति आठ लोगों की जिंदगी बचा सकता है। अंगदान एक नया जीवनदान है जो कि व्यक्ति मरने के बाद दे सकता है।एक व्यक्ति जिसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष हो वह स्वैच्छिक रूप से अपने करीबी रिश्तेदारों को देश के कानून और नियमों के दायरे में रहकर अंगदान कर सकता है। अंगदान से संबंधित सही जानकारी वह ब्रह्म होने की वजह से अधिकतर लोग अंगदान करने से पीछे हट जाते हैं प्रोग्राम इसीलिए अगर लोगों में पहले से अंगदान को लेकर पर्याप्त जानकारी होगी तभी ऐसे मौके जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।सोटो हिमाचल की ऑफिशल वेबसाइट www.sotto himachal.in के तहत अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे बैठे अंगदान करने के लिए शपथ पत्र भर सकता है। वेबसाइट पर कर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन की औपचारिकता पूरी करते हुए व्यक्ति अंगदान की इच्छा जाहिर कर सकता है। यह प्रक्रिया आधार लिंक होगी। मौजूदा समय में प्रदेश भर से करीब 1000 से अधिक लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरा है। रिज मैदान के ओपन थिएटर में युवाह संस्था व सोटो की ओर से अंगदान के संबंध नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया गया। इसमें समझाया गया कि कैसे एक ब्रेन डेड व्यक्ति अंगदान करके जरूरतमंदों की जिंदगी बचा रहा है। इसके अलावा आईजीएमसी में डॉक्टर डे के उपलक्ष पर रक्तदान के साथ अंगदान का जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें एमबीबीएस के छात्रों को अंगदान के बारे में जानकारी दी गई और शपथ पत्र भरे गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

6 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

9 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

12 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

12 hours ago