मुख्य समाचार

शिमला : जुलाई माह के अंत तक सभी पंजीकृत श्रमिकों को राशन कार्ड होंगे उपलब्ध – उपायुक्त शिमला

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत जिन श्रमिकों के राशन कार्ड अभी तक नहीं बने है, उन्हें इस माह के अंत तक राशन कार्ड जारी किए जाएं, ताकि श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन उपलब्ध करवाकर लाभान्वित किया जा सके। यह बात उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अनुपम कश्यप ने कहा कि श्रमिकों को राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर एवं स्थानीय नगर निकाय स्तर पर समिति का गठन किया जायेगा। यह समिति स्थानीय स्तर पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने से संबंधित सारे कार्य को करेगी, जिसकी रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को भेजना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन पंजीकृत श्रमिकों के अभी तक राशन कार्ड नहीं बने हैं, वह संबंधित पंचायत सचिव एवं खाद्य आपूर्ति निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में 15 हजार 502 श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें से 5020 लोगों के राशन कार्ड बना दिए गए है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते पंजीकृत श्रमिकों से संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए ताकि सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, कार्यकारी जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण हिमालयन, कार्यकारी जिला श्रम अधिकारी अनिल चौहान, कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी यशपाल शर्मा, सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाबालिग लड़के के लापता होने पर पुलिस थाना चिड़गांव में एफआईआर दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के लापता होने…

10 hours ago

संगड़ाह में पुलिस ने 60 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

11 hours ago

पाँवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद किये नशीले कैप्सूल व गोलियां

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

11 hours ago

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

1 day ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

1 day ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

1 day ago