मुख्य समाचार

कुल्लू : कुल्लू पहुंचे देव श्री धामणी छमाहूं,देव बड़ा छमाहूं,पल्दी छमाहूं व रघुनाथ के स्थानों पर हुआ मिलन

कुल्लू(पूजा ठाकुर/संवाददाता),

देव श्री धामणी छमाहूं 1972 के बाद पहली बार अठारह करडु की सौह ढालपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर देवता सबसे पहले अपने बड़े भाई देव श्रीबड़ा छमाहूं के स्थान पर गए और यहां देउली कार्यवाही की। इसके बाद देवता पल्दी छमाहूं के स्थान पर भी गए और देउली कार्यवाही करने के बाद भगवान रघुनाथ जी व अठारह करडु की पैरोल के पास पहुंचे। यहां से देवता कुल्लू के गांधीनगर गए जहां देवता को मन्नत पूरी होने पर बुलाया था। देवता के पुजारी धनेश गौतम व गूर अमर सिंह महंत ने बताया कि 1972 दशहरा गोली कांड के बाद देवता यहां नहीं आए। उसके बाद पहली बार देवता यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि देव श्रीबड़ा छमाहूं जब दौरे पर जाते हैं तो धामणी छमाहूं बड़े भाई की गद्दी की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि छमाहूं सृष्टि के रचयिता है और छमाहूं का अर्थ छह देवताओं का समूह। अर्थात ब्रह्मा, विष्णु, महेश, आदीशक्ति शेष। सृष्टि की रचना में छमाहूं का ही मुख्य रोल होता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

लूहरी जल विद्युत परियोजना में मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी / संवाददाता ), एसजेवीएन आगामी 24 मई को अपना 39वां स्थापना…

6 hours ago

पंचायत चुनाव के दौरान लाहौल-स्पीति में शराब बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), लाहौल-स्पीति में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026…

7 hours ago

जिला परिषद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को देना होगा दैनिक खर्च का ब्यौरा

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) कुनिका…

7 hours ago

लाहौल-स्पीति में चुनावी ड्यूटी पर खाना बनाने का विरोध, मिड डे मील व आंगनबाड़ी वर्कर्स ने उठाए सुरक्षा सवाल

लाहौल-स्पीति ( रंजीत लाहोली , संवाददाता), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मिड डे मील वर्कर्स और…

7 hours ago

बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद

( ब्युओ रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

8 hours ago

रानी के बाग में आधी रात को बत्ती गुल होने पर आधी रात फील्ड में डटे रहे SDO संतोष कुमार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : शहर के रानी का बाग क्षेत्र…

11 hours ago