मुख्य समाचार

समाजसेविका मीरा आचार्य को बेटियां फाउंडेशन ने सौंपी स्टेट की जिम्मेदारी

कुल्लू :(पूजा ठाकुर/संवाददाता),

जिला कुल्लू के नग्गर की रहने वाली समाजसेविका मीरा आचार्या ने फिर से एक बार नग्गर गांव का नाम रोशन किया । बेटियां फाउंडेशन एनजीओ जिला कुल्लू के अध्यक्ष पद से प्रमोट कर इन्हे अब स्टेट कोऑर्डिनेटर के पद का दायित्व सौंपा हैं। मीरा आचार्य साहित कुल्लू जिला के दो और लोगों बड़ी जिम्मेदारी दी गई । कटराईं के दीप लाल को प्रदेश मुख्य कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। वहीं ओल्ड मनाली की सुषमा ठाकुर को जिला कुल्लू का अध्यक्ष बनाया गया। ज्ञात हो सुषमा ठाकुर पहले जिला कुल्लू की उपाध्यक्ष थी । इसके लिए मीरा आचार्या ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना, एमडी प्रियंजल, दीपलाल और संदीप चौधरी का धन्यवाद किया । और कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं अच्छी तरह से निभाऊंगी करूंगी । राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन गत दिनों ज़िला कांगड़ा में किया गया, जिसकी अध्यक्षता नेशनल कोडिनेटर संदीप चौधरी ने की। बैठक में प्रदेश के लगभग साठ सदस्यों में सहभागिता निभाई। वहीं सभी को नई जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। मीरा आचार्य ने कहा कि बेटियां फाउंडेशन, बेटियों को समाज में सशक्त बनाने में अहम योगदान दे रही है । लड़कियों की सुरक्षा हेतु समय समय पर बच्चियों के लिए जागरूकता अभियान चला रही है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

9 hours ago

सोलन : सनी साइड में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची घायल

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…

10 hours ago

पांवटा साहिब में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पांवटा साहिब के भूपूर में शुक्रवार को…

11 hours ago

ददाहू पुल का निर्माण इसी सरकार के कार्यकाल में होगा पूरा: मुकेश अग्निहोत्री ,

सिरमौर को जल्द मिलेंगी नई डीजल बसें, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी रेणुका…

14 hours ago

खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में महिला

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…

1 day ago

धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में सिरमौर पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नकद एवं दो महंगी शराब की बोतलें बरामद।

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…

1 day ago