Categories: Uncategorized

मनाली में पुलिस का बड़ा एक्शन, किराए के कमरे से 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के 4 आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनाली पुलिस ने झाड़ग (अलेऊ) क्षेत्र में एक किराए के कमरे पर छापा मारकर 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झाड़ग स्थित एक किराए के कमरे में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने 20 हजार रुपये नकद, एक डिजिटल तराजू, इस्तेमाल किया हुआ सिल्वर फॉयल और एक लाइटर भी जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ सूमा (35) निवासी फतेहगढ़ राजपूतां, थाना झंडियाला, अमृतसर, गहनेशाह उर्फ अंश (22), उसकी पत्नी मनप्रीत कौर उर्फ काव्या (20) निवासी मजीठा, अमृतसर तथा गीता (35) पत्नी लवीश महाजन निवासी गांव खजाना, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

कुल्लू के एसपी मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मनाली थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एसपी ने लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी नशे की खरीद-फरोख्त या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत टोल-फ्री नंबर 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

8 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago