मुख्य समाचार

राजगढ़ : दिनेश आर्य चुने  राजगढ़ स्कूल के एस एम् सी अध्यक्ष

राजगढ़(निशेष शर्मा /संवाददाता),

पीएम श्री उत्कृष्ट संस्थान वैद्य सूरत सिंह स्मारक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया | बैठक में विशेष अतिथि के रूप में जयप्रकाश चौहान पझोता स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष  ,राजेंद्र चौहान सेवानिवृत  प्रधानाचार्य ,  महिमा वर्मा सेवानिवृत प्रवक्ता अंग्रेजी इत्यादि भी उपस्थित रहे | कार्यकारी प्रधानाचार्य कमलेश चौहान ने बताया कि आम बैठक में अगले तीन वर्ष के लिए गठित प्रवंधन समिती में दिनेश आर्य को सर्वसम्मती से अध्यक्ष चुना गया | इसके अतिरिक्त कपिल , अर्चना, देशराज,सीमा,अनिल ,मंजू चौहान,विपिन ,कमला,अशोक, अनिला ,पदम् देव , कल्पना चौहान , नरेंद्र ठाकुर व मीरा को भी सर्वसम्मती से  सदस्य चयनित किया गया |  इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 5 के पदेन सदस्य कपिल ठाकुर भी स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य होंगे। विद्यालय परिवार से  सुभाष ठाकुर प्रवक्ता राजनीति शास्त्र , देवेंद्र चौहान प्रवक्ता इतिहास , कल्पना शर्मा प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान व निरुपमा  शर्मा हिंदी अध्यापिका को सदस्य चुना गया |  मुख्य सलाहकार के रूप में जयप्रकाश चौहान पझोता स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी को चुना गया। बैठक में लगभग 200 सदस्य उपस्थित रहे | दिनेश आर्य ने अध्यक्ष चुने जाने के लिए सभी अविभावको व् अध्यापको का आभार प्रकट किया | उन्होंने  कहा कि विद्यालय में प्रवक्ताओ के रिक्त पदों को भरवाने के  साथ साथ  विद्यालय की प्रगती के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे |   

Himachal Darpan

Recent Posts

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

2 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

3 hours ago

उपायुक्त किन्नौर ने  वाइब्रेंट विलेज ‌ योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज…

3 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर केवी जतोग में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), एनआईसी ने साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने के…

3 hours ago

आर.एस. बाली ने नारकंडा में किया 3 दिवसीय स्की स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व…

3 hours ago