सोलन(ब्यूरो रिपोर्ट),
51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के दृष्टिगत मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो पर्यवेक्षक के लिए मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने की। अजय कुमार यादव ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों के साथ भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना से सम्बन्धित जानकारी साझा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मतदान प्रक्रिया से सम्बन्धित सभी नियमों एवं निर्देशों के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त कर लें। साथ ही मतगणना के कार्य के लिए पूरी गम्भीरता और सजगता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रथम चरण के मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर, अधीक्षक बाबू राम चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…