मुख्य समाचार

मानसनू के दौरान आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग रहें तैयार-एसडीएम

राजगढ(निशेष शर्मा/ संवाददाता),

राजगढ़ मानसून के दौरान बारिश के कारण होने वाली आपदा से निपटने के लिए एसडीएम राजगढ़ ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक बैठक आयोजित करके तैयारी को लेकर कार्य योजना तैयार की। मानसून से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने कहा कि आपदा से निपटने में सभी विभाग मिलजुल कर त्वरित कार्य करें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन बंद नहीं रहने चाहिए। यदि फोन उस समय न उठा सके तो वापिस फोन करें ताकि आपदा में लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मानसून के दौरान सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी व अन्य आवश्यक उपकरणों को तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली के खंभों व तारों की जांच तथा अतिरिक्त पोलों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को मानसून के दौरान स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए को कहा ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पडे़। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक को पर्याप्त मात्रा में खाद्यानों का भण्डारण सुनिश्चित करने के अलावा वर्षा के कारण प्रभावित हुए क्षेत्रों में खाद्यानों की तुरन्त आपूर्ति के लिए राहत सामग्री को अलग से भण्डारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को आपदा उपकरणों की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आपदा से निपटा जा सके। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बारिश के दौरान नदी नालों के किनारों के समीप न जाए।खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उपासना शर्मा ने जानकारी दी कि बरसात के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं अधिक होती है । उन्होंने सलाह दी कि सर्पदंश की घटना होने पर रोगी को तुरंत चिकित्सा उपचार के लिए ले जाएं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में ‘एंटी स्नैक वेनम’ उपलब्ध है। कृषि विभाग के एसएमएस दुनीचंद ने किसानों को सलाह दी कि वह अभी लगी फसलों व खाली खेतों में मलचिंग करें ताकि भूमि कटाव न हो। इस बैठक में तहसीलदार उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार दयानन्द शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी तेपेंद्र नेगी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

12 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

14 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

15 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

18 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

18 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

18 hours ago