मुख्य समाचार

सिरमौर : जिला प्रशासन ने चलाया एंटी प्लास्टिक अभियान,

सिरमौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला प्रशासन ने सिरमौर जिले में एंटी प्लास्टिक अभियान आरंभ किया है। पर्यावरण संरक्षण और जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के मद्देनजर यह अभियान आरंभ किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर श्री सुमित खिमटा ने यहां दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2009 से हिमाचल प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है और राज्य सरकार ने प्लास्टिक और थर्मोकोल कटलरी के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा रखा है, जो पर्यावरण के लिए खतरा पैदा करने वाला प्रमुख स्रोत है। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण को गैर-जैव-निम्नीकरणीय कचरे से बचाना महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्होंने जिला सिरमौर के लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा करना प्रशासन और समाज के लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए जिला सिरमौर के लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के वितरण, बिक्री और उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध है, इसलिए जिला प्रशासन ने नाहन शहर की दुकानों में छापेमारी की, जिसका नेतृत्व उपमंडल दंडाधिकारी सलीम आजम ने किया, टीम में खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी पिंकी देवी और पुलिस कर्मी शामिल थे। नाहन में 112 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिनमें 20 दुकानदारों से 21 किलोग्राम पॉलिथीन प्लास्टिक बैग जब्त किए गए और उन्हें 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों एवं समस्त संबंधित विभागों को इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में प्रवर्तन, दंड और जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में इस तरह की कार्यवाही समय-समय पर अमल में लाई जाएगी और विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक के बैग पकडे़ जाने पर उन पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक के बैग उपयोग में न लाने की अपील की है।

All reactions:

22

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

11 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

14 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

17 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

17 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

17 hours ago