मुख्य समाचार

किन्नौर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा कल्पा सब-जेल का निरीक्षण

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के प्रतिवेदक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने आज यहां सब-जेल कल्पा का निरीक्षण किया और वहां पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा वहां पर कैदियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरान्त उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे से जनजातीय जिला किन्नौर में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत प्रवासी मज़दूरों को श्रम कानून के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की और श्रम कानूनों के उल्लंघन मामलों पर जानकारी प्राप्त की तथा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रवासी मज़दूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्यवन पर ब्यौरा प्राप्त किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी से भेंट की और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर जानकारी प्राप्त की और इस संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि अवसाद से ग्रस्त लोगों के हितों की रक्षा संभव हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मैहता, जेल निरीक्षक सीता राम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

10 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

12 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

12 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

15 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

15 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

15 hours ago