मुख्य समाचार

किन्नौर : नशे के दुष्प्रभावों व रोकथाम के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

समूचे देश व प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर जिला के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों व इसकी रोकथाम बारे जागरूक किया गया। इसके अलावा नशे की अवैध तस्करी की रोकथाम बारे भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का विषय ‘साक्ष्य स्पष्ट हैः रोकथाम में निवेश करें’ रखा गया है जिसके तहत नशे की अवैध तस्करी की रोकथाम करना व नशीली दवाओं के दुरूपयोग से आम लोगों को जागरूक कर एक स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे की बुराई पर शिकंजा कसने के लिए समाज में इसके विरूद्ध संवेदनशीलता, सतर्कता और जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। युवा हमारी भावी पीढ़ी है तथा एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए, हमारा यह दायित्व बनता है कि हम युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी भूमिका अदा करें व अपने परिवार की युवा-पीढ़ी को नशे से दूर रखें। नशा निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय से पंजाब नैशनल बैंक तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसे उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ व आई.टी.आई रिकांग पिओ के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी की रोकथाम विषय पर वेबिनार का भी आयोजन किया गया जिसमें गूगल मीट के माध्यम से जिला के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

48 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

1 hour ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

4 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago