मुख्य समाचार

डीएवी सराहां के छात्रों‌ ने योग में पहला व लड़कियों ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

डीएवी स्पोर्ट्स कलस्टर-5 खेल कूद प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल सराहां ने योग में U-17 लडकों के वर्ग में प्राप्त किया पहला स्थान तथा U-17 लडकियों में तीसरा स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता का आयोजन एमआरए डीएवी सोलन में 21 जून को हुआ था । जहां पर सिरमौर व सोलन जिला के सभी डीएवी स्कूलों ने भाग लिया। योगा अंडर 17 लड़कों के वर्ग में अरनव, वैदांश,अथरव, शिवम का चयन अब राज्य स्तर के लिए हो गया है । कुश्ती वर्ग में भी मेहुल, यशस् व वंशित का चयन राज्य स्तर के लिए हो गया है। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर स्कूल में खुशी का माहौल है । स्कूल के प्रबंधक मिस्टर विशाल पुंडीर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अभी तो हमने कामयाबी की और पहला कदम बढ़ाया है | हमारा उद्देश्य नेशनल तक जाना है, जिसके लिए सभी जीतोड़ मेहनत करेंगे वह अपने स्कूल को आगे बढ़ाएंगे । इसी तरह से कड़ी मेहनत करके हम कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं तथा दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल रख सकते हैं ‌| साथ ही स्कूल के प्रबंधक विशाल पुंडिर ने सभी विधाथियो को बहुत-बहुत बधाई दी और नेशनल के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago