मुख्य समाचार

भाजपा के कार्यकाल मे शुरू हुआ बाहर का कचरा लेना

मनाली( रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष शबनम तनवर ने नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि मनाली मे कुल्लू का कचरा लेने का फैसला उनके समय मे नहीं हुआ है। बल्कि उस समय हुआ था ज़ब नगर परिषद भी भाजपा की थी और प्रदेश की सत्ता मे भी भाजपा ही काबिज थी। उस वक़्त नगर परिषद के पदाधिकारी क्यों मनाली से बाहर का कचरा लेते रहे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल मे बाकायदा कचरा लेने से प्रशासन का दबाव होने के बावजूद इंकार किया गया। सिर्फ दशहरे के दौरान ही कूड़ा कचरा लिया गया। नवंबर मे किसी जांच के चलते नगर परिषद प्रशासन चला रहा था। इसके बाद तख्त पलट हुआ और भाजपा की नगर परिषद बनी। उसी दौरान कुल्लू से कचरा मनाली आना शुरू हुआ। उन्होंने बाकायदा कचरे की गाड़ी भी रोकी थी। उस दौरान मंत्री भी कचरा मनाली मे फेंकने से रोक सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कचरा मनाली आता रहा और आज हालत बेकाबू हो गए है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago