मुख्य समाचार

शिमला : ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष ने की बतौर मुख्यतिथि शिरकत

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता उनकी पत्नी बिमला गुप्ता, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, महाधिवक्ता अनूप रतन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया। मुख्य आकर्षण कव्वाली (रूहदारी कव्वाल) और प्रसिद्ध प्राश्व गायक साज भट्ट (बालीवुड सिंगर) रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
 इस दौरान ऑकलैंड हाउस स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल टुटू के छात्रों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी तथा एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) और उत्तराखण्ड के कलाकारों द्वारा जौनसारी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
ग्रीष्मोत्सव में ऑडिशन में चयनित कलाकारों द्वारा भी नृत्य, गायन, भांगड़ा आदि गतिविधियां प्रस्तुत की गई। उत्सव में अनुमोदित कलाकार पंकज डोगरा, रोहिणी डोगरा, शिवानी ठाकुर, एन जेड सी सी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), पंकज ठाकुर, ए पी जी यूर्निवर्सिटी, अनुज शर्मा, हनी नेगी ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठा | इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त ज़िला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त ज़िला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago