राजनीति

अपराधियों, खनन और नशा माफिया के दबाव में कार्य कर रहे मुख्यमंत्री – अमित सूद

कुल्लु (आशा डोगरा),

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामलों पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के रवैए पर तीखा हमला बोला है और सुक्खू सरकार को इस मामले में पूरी तरह से फेल करार दिया है। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद ने जारी बयान में पिछले कुछ दिनों में सिरमौर जिला पुलिस विभाग के कर्मचारी द्धारा सोशल मीडिया में डाली गई वीडियो और उसके बाद उस कर्मचारी के लापता होने पर प्रदेश सरकार को कटघड़े में खड़ा करते हुए कहा की जब जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की स्थिति क्या होगी। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, चंबा में पुलिस कर्मचारी की थाने से कुछ दूरी पर हत्या बताती है कि कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था का कितना दिवालिया निकल चुका है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुक्खू जिनके अधीन ही गृह मंत्रालय है माफियाओं के दबाव में काम कर रहे हैं और जिसका खामियांजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सिरमौर पुलिस के जवान का वीडियो स्पष्ट बताता है कि सरकार किस प्रकार से अपराधियों को बचाने के लिए पुलिस विभाग पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाले मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में अव्यवस्था का वातावरण बना दिया है और प्रदेश में लगातार हत्याएं, बलात्कार और अन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में हर जगह खनन और नशा माफिया बिना डर के कार्य कर रहा है और मुख्यमंत्री मौन है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की जब सरकार से इसका जबाव मांगा जाता है जो वे इसे कानून व्यवस्था से अलग साधारण घटनाएं बताते हैं जो इस सरकार की गंभीरता को बताने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है और प्रदेश में बद से बदतर हो रही कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करती है और यदि हालात नहीं सुधरे तो भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार का हर जगह घेराव करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

10 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

13 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

13 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

13 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

2 days ago