कुल्लू (पूजा ठाकुर/ संवाददाता),
डे केयर सेन्टर भुंतर तथा कुल्लू का सामूहिक विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरुकता दिवस का आयोजन किया गया। केयर सेन्टर कुल्लू की समन्वयक रत्न ज्योति तथा डे केयर सेन्टर भुंतर की समन्वयिका भुवनेश्वरी देवी भी शामिल थी। इस आयोजन के मुख्यतिथि नैदानिक आय मनोविज्ञानी आकाश वर्मा रहे। आकाश वर्मा जो कि नैदानिक मनोविज्ञानी है उन्होने हमारे बुजुर्गो को मानसिक परेशानी से दूर रहने के लिए कुछ सुझाव दिए ताकि जिससे वह मानसिक व परेशानियों से तनावमुक्त रहे। इसमें डे केयर सेन्टर के बुजुर्गो ने अपने अनुभवों को साझा किया। इस कार्यक्रम में कुछ बुजुगों ने कविता और संगीत से बुजुर्ग दुर्व्यवहार के बारे में जागरूकता के बारे में जानकारी दी। 45 बुजुर्गों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सभी बुजुर्गों ने कविता,गीत संगीत के माध्यम जागरूकता दिवस के इस कार्यक्रम में भाग लिया।
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…
निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…
निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…
नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का…