मुख्य समाचार

शिमला : एसडीएम की अध्यक्षता में जुब्बल में माॅकड्रिल की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट ),
उपमंडलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में जुब्बल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला द्वारा आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल के मद्देनजर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान राजीव सांख्यान ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को भूस्खलन जैसी परिस्थिति में बचाव एवं सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए, इस संबंध में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि वास्तविक स्थिति में कम से कम जानमाल का नुक्सान हो। इसलिए आपदा से पहले माॅकड्रिल करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल जुब्बल बाजार को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले पुल के पास होगी। उपमंडलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर समय अनुसार उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पुलिस, गृह रक्षा, स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…

2 hours ago

नैनाटिक्कर क्षेत्र में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद

निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

2 hours ago

समारोह से लौट रहे थे 6 दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता!

नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…

3 hours ago

शिलाई गोलीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, रंजिश में रची थी हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…

23 hours ago

रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा

ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…

2 days ago