मुख्य समाचार

अमर सिंह चौहान ने सम्भाला उपनिदेशक उच्च शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार

कुल्लू (आशा डोगरा),

वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) आनी के प्रधानाचार्य राज्य पुरस्कार विजेता अमर सिंह चौहान ने बतौर उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। पदभार संभालने के उपरांत नवनियुक्त उपनिदेशक उच्च शिक्षा ज़िला कुल्लू अमर सिंह चौहान ने कहा कि जिला कुल्लू में विद्यार्थियों की गुणात्मक शिक्षा में सुधार लाना और सभी राजकीय वरिष्ठ एवं उच्च पाठशालाओं में आधारभूत ढांचागत व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्यालय स्टाफ़ और स्कूल प्रमुखों को साथ लेकर प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक एवं विकासात्मक योजनाओं को समय पर अमलीजामा पहनाने के प्रयास किये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस पर हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा अमर सिंह चौहान को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस दौरान पर उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा जिला कुल्लू सुरेन्द्र कुमार शर्मा, हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग अधीक्षक ग्रेड वन (गैजेटिड क्लास वन) अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष एल०आर० गुलशन, पूर्व उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला कुल्लू श्री प्रेम ठाकुर, अनुभाग अधिकारी (वित्त एवं लेखा) सौरव कुमार शर्मा, ज़िला कुल्लू प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्राजेंद्र चौहान, स्कूल संवर्ग प्रवक्ता संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, ज़िला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता किशन राणा, कार्यालय स्टाफ़, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक मौजूद रहे। उधर, पदभार ग्रहण करने पर शुभचिंतकों ने नवनियुक्त उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला कुल्लू अमर सिंह चौहान का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

1 day ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

1 day ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

1 day ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

2 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

4 days ago