मुख्य समाचार

शिमला : तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आईटीआई चौपाल का किया औचक निरीक्षण

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चौपाल का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के प्रशिक्षुओं तथा शिक्षकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार की तलाश करने के बजाए रोजगार प्रदाता के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा हुनरमंद हैं और उनके हुनर को निखारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 330 करोड़ रुपये से तकनीकी शिक्षा क्षेत्र का कायाकल्प किया जा रहा है। व्यावसायिक आवश्यकता के अनुरूप युवाओं के लिए कृत्रिम मेधा, डाटा साईंस व मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि रोजगार प्रदाताओं को ईईएमआईएस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है और प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं से विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी भी ली।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

7 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

8 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

18 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago