मुख्य समाचार

14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल, जिलावासी ना घबराए-सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान),

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि 14 जून को 8 वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग चिन्हित स्थलों पर फील्ड स्तर पर होने वाले अभ्यास में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला के पांच उप मंडलों में यह मौक अभ्यास आयोजित की जाएगी, अतः प्रस्तावित चिन्हित स्थानों में निम्न शामिल हैं, नाहन उपमंडल-औद्योगिक स्थल (मेजर्स रुचिरा पेपर्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड), काला अंब (CBRN-आधारित औद्योगिक आपदा), संगड़ाह उपमंडल- नागरिक अस्पताल केंद्र, संगडाह (प्रभावित क्षेत्र अस्पताल), पांवटा साहिब उप मंडल- नजदीक कच्ची ढाग- सिरमौरी ताल (फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन, बादल फटना-व सुरक्षित निकासी योजना आदि), कफोटा उपमंडल- गांव अंबोन में भूस्खलन/भू-धंसाव क्षेत्र/फ्लैश फ्लड स्थिति, पच्छाद उपमंडल- लाना-रोना (भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र)| सुमित खिमटा ने सभी जिला वासियों, हितधारकों एवं आमजन से आग्रह किया है कि 14 जून को होने वाली इस मॉक अभ्यास के दौरान न डरें न ही किसी भी तरह की हड़बड़ाहट उत्पन्न करें, यह केवल आपदा तैयारी की दृष्टि से किया जाने वाला मौक अभ्यास मात्र है। उन्होंने समस्त जिला वासियों से इस मौक अभ्यास के दौरान जिला एवं स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील भी की है, ताकि भविष्य में विभिन्न प्रकार की आपदाओं से जिला में सुरक्षित तरीके से निपटा जा सके और जान व माल का नुकसान भी कम हो।

    Himachal Darpan

    Recent Posts

    तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

    ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

    5 hours ago

    कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

    ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

    5 hours ago

    KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

    ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

    16 hours ago

    हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

    ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

    1 day ago

    हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

    ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

    2 days ago

    बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

    ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

    2 days ago