ददाहु (हेमंत चौहान/संवाददाता),
मां रेणुका राधा कृष्णा गौ सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा सिविल हॉस्पिटल ददाहु में गर्भवती महिलाओं के लिए एक दिवसीय पौष्टिक भोजन का प्रबंध एवं व्यवस्था की गई। ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाले दूर दराज से आई गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार के बारे में अवगत भी करवाया गया और उन्हें खाने में भी दिया गया। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट से जुड़े सभी समाजसेवी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सिविल हॉस्पिटल ददाहू में गर्भवती महिलाएं रुटीन चेकअप के लिए महीने में एक बार यहां पहुंचती है तो ददाहु की कुछ समाज सेवी महिलाओं ने इस एक दिन गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में ही पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने का पुनीत कार्य शुरू किया हैं, और अब यह महीने में एक बार गर्भवती महिलाओं को यहां पर पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। गौ सदन की कार्यकारी सदस्या और पूर्व प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि समाज के हित के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कोई ना कोई पुनीत कार्य करना चाहिए कुछ समाजसेवी महिलाओं को साथ लेकर उन्होंने यह निर्णय लिया कि सुविधाओं के अभाव के कारण यहां पर अधिकतर लोगों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ता है परंतु दूर दराज से आई गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाना और उसके बारे में जागृत करवाना यह सबसे ज्यादा जरूरी कार्य है इसलिए उन्होंने महीने के 1 दिन यहां पर निशुल्क पौष्टिक आहार वितरण करने का निर्णय लिया क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने उनके इस पुनीत कार्य की खूब सराहना भी की ।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…