मुख्य समाचार

ज़िला स्तरीय स्काऊट्स एवं गाइड्स तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में भारत स्काउट्स और गाइड्स जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष लता ठाकुर, स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य तथा शिविर की प्रबंधक सचिव कल्पना शर्मा तथा भारत स्काऊट्स एवं गाइड्स कुल्लू के सचिव के. एल. राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।समापन समारोह के दौरान प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया तथा समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों तथा स्टाफ के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) मनोहर लाल ठाकुर ने कैम्प रिपोर्ट सबके सामने रखी।समापन समारोह में मुख्य अतिथि लता ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से प्रेरित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में ज़िला एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर श्रीमती चंद्रकांता, जिला संगठन आयुक्त (गाइड्स) रीना परमार, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट्स) नारायण देव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) शांति देवी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) अंशुमाला, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रूम सिंह, श्याम शर्मा, वेद राम, वरिष्ठ गाइड कैप्टन बंती देवी, राम देई, दुर्गा देवी, चंद्र वती, रजनी, रोवर स्काउट लीडर बीजू, सर्विस रोवर अमन, देवेंद्र, तेज सिंह, सर्विस रेंजर पूजा, हेमलता तथा विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

3 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

14 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago