मुख्य समाचार

शिक्षा विभाग मल्टी टास्क वर्कर यूनियन की बैठक आयोजित

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

शिक्षा विभाग मल्टीटास्क वर्कर यूनियन किन्नर की वार्षिक बैठक यूनियन अध्यक्ष गौरव ठाकुर की मौजूदगी में रिकांगपिओ में संपन्न हुई। इस दौरान मल्टीटास्क के पदाधिकारी सहित लगभग 40 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचने को लेकर चर्चा की गई। मल्टीटास्क कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उन्हें अंशकालिक मल्टीटास्क वर्कर का नाम देकर दैनिक वेतन भोगी के बराबर कार्य ले रही है। भविष्य में मल्टी टास्क वर्कर इसका विरोध करेगी।उनका कहना है कि मल्टी टास्क वर्कर में लगभग सभी विधवा, अनाथ और शारीरिक दिव्यांग सेवाएं दे रहे हैं। जिसे प्रातः 9:00 बजे से साइन 4:30 बजे तक सेवाएं अन्य कर्मचारियों के बराबर लिया जाता है। उनका कहना है कि बदले में मात्र 5625 मानदेय दिया जा रहा है जिससे वर्कर का घर चलाना मुश्किल हो रहा है और सरकार के दोहरे व्यवहार के कारण वर्कर्स में हीन भावना पैदा हो रही है। जिनका यूनियन कड़ा विरोध करती है साथ ही यह मांग करती है कि PTMTW के साथ सौतेला व्यवहार ना करते हुए अन्य कर्मचारियों के बराबर न्याय करें। वह साथ ही साथ पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के लिए स्थाई नीति बनाएं। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष गौरव ठाकुर, उपाध्यक्ष अजय कुमार,गुरदेव नेगी सचिव,बबीना कोषाध्यक्ष,सलाहकार भजन देव व जिला संगठन कोऑर्डिनेटर पूजा नेगी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीते कल गश्त …

2 hours ago

परवाणू के समाज सेवी सतीश बेरी को मिली जमानत

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू में टेंडर व कोटेशन अनियमितता से जुड़े मामले में…

2 hours ago

पांवटा साहिब में 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

4 hours ago

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठकऊना,…

8 hours ago

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

1 day ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

1 day ago