अपराध /दुर्घटना

ठियोग के कुठार में जीक नाला में गिरी कार, 23 वर्ष के युवक की मौत

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही है, जिसके कई कारण सामने आए है | पिछले कल देर श्याम इस ही एक मामला ठियोग उपमंडल के अंतर्गत कुठार में सामने आई है | डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की यह मामला मान सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम शाये पो.ओ. के सीआरपीसी की धारा 154 के तहत बयान पर दर्ज किया गया है। शाम 6.30 बजे उन्हें स्थानीय लोगों से पता चला कि जीक नाला में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिस पर वह तुरंत अपनी कार में जीक नाला गए और उन्होंने कार से उतरकर सीधे नाले में दुर्घटनाग्रस्त कार के पास गए और मारुति कार का नंबर HP09C-4277 पढ़ा जिसमें केवल एक व्यक्ति (ड्राइवर) शुभम पुत्र नरेश कुमार गांव शाये पी.ओ. था। कुठार तहसील ठियोग जिला शिमला घटना स्थल पर ही काल का ग्रास बन गया था जिसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई और स्थानीय लोगो के साथ मृतक को ठियोग अस्पताल लाया गया | आज मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम किया गया और मृतक व्यक्ति की बॉडी को परिजनों को दे दिया गया है | मिली जानकारी के अनुसार शुभम घर में एक ही लड़का था व्ही पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है |

Himachal Darpan

Recent Posts

खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में महिला

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…

16 hours ago

धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में सिरमौर पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नकद एवं दो महंगी शराब की बोतलें बरामद।

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…

17 hours ago

चंबा के राजणी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत, दो घायल

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…

21 hours ago

सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…

23 hours ago

नैनाटिक्कर क्षेत्र में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद

निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

23 hours ago

समारोह से लौट रहे थे 6 दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता!

नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…

1 day ago