Categories: Uncategorized

3.0 के लिए देश तैयार, अब विकास पकड़ेगा और रफ़्तार : जयराम ठाकुर

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट ) : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी वक्तव्य में कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औ एनडीए गठबंधन को पूर्ण जनसमर्थन दिया। जिससे नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। नरेन्द्र मोदी 3.0 का कार्यकाल देश के विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। इस बात की घोषणा नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कर दी है। आने वाला समय भारत के ऐतिहासिक प्रगति का कालखंड होगा। सबका साथ और सबका विकास के ध्येय के साथ भारत वैश्विक पटल और सशक्त और सहभागी होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल के लिए सरकार ने अपना रोड मैप तैयार कर लिया है। सिर्फ़ विकास और सबकी संतुष्टि के एजेंडे पर काम करना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। देश में नरेन्द्र मोदी ने ‘जो कहा वह करके दिखाया’ वाली राजनीति की है। झूठे नारे और झूठी गारंटियों का दौर भारतीय राजनीति से ख़त्म किया। हर भारतीय तक सरकार पहुंचाने, सरकार की योजनाएँ पहुंचाने, बिना किसी बिचौलिए के हर भारतवासी को शत प्रतिशत धनराशि पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया। लाखों करोड़ की संख्या में हर योजना के लाभार्थी हैं ल। जिन्हें अपनी पात्रता के अन्तर्गत मिलने वाली योजनाओं के लाभ निर्धारित समय पर हमेशा मिल रहा है। इसी कारण आज समूचा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है। देश में गारंटी का सिर्फ़ एक ही नाम है नरेन्द्र मोदी। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। देश भर में कांग्रेस तीन अंकों में नहीं पहुंच सकी। हिमाचल में सत्ता में रहते हुए भी कांग्रेस को प्रदेश के लोगों ने नकार दिया। लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री न ही अपना हलका बचा सके और न ही मंत्री। 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से हार गई। डेढ़ साल के कार्यकाल में सरकार की ऐसी स्थिति हो गई। इससे साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के लोगों में कांग्रेस की उन झूठी गारंटियों के जवाब सुक्खू सरकार को दिया है। प्रदेश के लोग इस सरकार से विकास और जनहित की योजनाओं की उम्मीद खो चुके हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

17 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

18 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

19 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

19 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

21 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

22 hours ago