मुख्य समाचार

14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान),

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि 14 जून को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग चिन्हित स्थलों पर फील्ड स्तर पर होने वाले अभ्यास में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल की जा रही है। सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में प्रथम चरण में ओरियंटेशेन और कार्डिनेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सिरमौर जिला के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस ओरिएंटेशन और कार्डिनेशन बैठक में मेगा मॉक ड्रिल के आयोजन के सम्बध में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सुमित खिमटा ने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल के दूसरे चरण में 12 जून को टेबल टॉप एक्सरसाईज आयोजित की जायेगी जिसमें सभी सम्बन्धित विभाग अपनी-अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित विभागों से 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी समय पर पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित तैयारियों को समय पर मुक्ममल करें और आपदा प्रबंधन योजना को अंतिम रूप प्रदान करें। जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर चेतन चौहान ने इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के तहत 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

5 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago