मुख्य समाचार

विधायक सुरेंद्र शौरी की बेतुकी बयानबाजी ने मीडिया जगत को किया आहत

पत्रकारों को विकाऊ कहने पर पत्रकारों में आक्रोश
कुल्लू, (आशा डोगरा),

विधायक सुरेंद्र शौरी को स्पष्ट करना होगा कि विकाऊ कौन है, पत्रकार या फिर वर्तमान के नेता। यह बात प्रेस क्लब जिला कुल्लु के प्रधान धनेश गौतम ने विधायक सुरेंद्र शौरी से पूछी है। एक चुने हुए विधायक की यह कैसी मानसिकता है कि मीडिया जगत को सोशल मीडिया में बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। विधायक भूल गए कि आप लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बोल रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि विधायक अपनी सारी मर्यादाओं को भूल गए और जनता को मीडिया के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया है। सोशल मीडिया में सबसे पहले विधायक ने पोस्ट डालकर पत्रकारों को विकाऊ की संज्ञा दी है उसके बाद उनके समर्थकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी पार्टी के विधायक द्वारा इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती जिस पार्टी पर सेंट्रल मीडिया को अपने कंट्रोल में रखने के आरोप लगते हैं उस पार्टी का विधायक ही स्थानीय मीडिया को विकाऊ कहे यह कहां तक तर्क संगत है। विधायक की इस ओछी हरकत ने मीडिया जगत को आहत किया है। इसलिए निर्णय लिया गया कि पूरे जिला कुल्लू में आधा घण्टे का सांकेतिक विरोध होगा। इस कड़ी में प्रेस क्लब कुल्लू,प्रेस क्लब भुंतर,प्रेस क्लब सैंज,प्रेस क्लब आनी,प्रेस क्लब बंजार,प्रेस क्लब नग्गर-पतलीकूहल,प्रेस क्लब मनाली व प्रेस क्लब स्नोर वैली में आधे आधा घण्टे तक विधायक का सांकेतिक विरोध किया गया। इसके बाद राज्यपाल,मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा अध्यक्ष राजीव विंदल को प्रस्ताव प्रेषित किए गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 hour ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

4 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

4 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

13 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago