मुख्य समाचार

महाविद्यालय संजौली और हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान के मध्य एमओयू

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय महाविद्यालय संजौली और हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला के मध्य एम० ओ० यू ० (MOU) हुआ । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० भारती भागडा ने कहा कि इस उद्देश्य संजौली महाविद्यालय और हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान एम०ओ० यू का दोनों पक्षों के मध्य गुणवत्तापूर्ण शोध को आगे बढ़ाने और उच्च कुशल मानव संसाधन की एक नई पीढ़ी के निर्मान के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। दोनों संस्थानों के बीच अनुभव और वैज्ञानिक ज्ञान का आदान-प्रदान उनकी पारस्परिक प्रगति के साथ-साथ समाज की सेवा के लिए भी उपयोगी होगा। एच०एफ०आर० आई० के वैज्ञानिक तथा उत्कृष्ट केन्द्र राजकीय महाविद्यालय, संजौली के स्टाफ – संकाय सदस्य तथा छात्र पारस्परिक उपलब्ध सुविधाओं का प्रयोग करते हुए संयुक्त शोध परियोजनाओं के संचालन से लाभान्वित होंगे। दोनों संस्थान अनुसन्धान से सम्बन्धित सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करने में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे, जिससे भविष्य में कौशल विकास, आजीविका के अवसर, कल्यान जीवन शैली तथा स्वास्थ्य, रोजगार व आर्थिक विकास में नई दिशा मिलेंगी। अनुसन्धान के निदेशक डॉ. संदीप शर्मा ने उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली की प्राचार्या प्रो भारती भागड़ा, जीव विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ० मीनाक्षी, वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ० दीप्ति गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान शिमला के डॉ० पवन कुमार, डॉ पीताम्बर सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

48 minutes ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

56 minutes ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

1 hour ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

10 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago